Sanskrit Class 7 Chapter 13  Translations in Hindi/अमृतं संस्कृतम्(Amritam Sanskritam) 

Sanskrit Class 7 Chapter 13  Translations in Hindi

 Sanskrit Class 7 Chapter 13  Translations in Hindi + English Translation

अमृतं संस्कृतम् (Amritam Sanskritam) -इस पाठ(Sanskrit Class 7 Chapter 13)  के मुख्य विषय के रूप में -भाषा के महत्त्व का वर्णन किया गया है । संस्कृत भाषा संसार की भाषाओं में प्राचीन और अधिकतर भाषाओं की जननी है। संस्कृत परिमार्जित और वैज्ञानिक भाषा है। संस्कृत भाषा  साहित्य संस्कृति का ज्ञान प्रदान करती है। अतः संस्कृति, आचरण और श्रेष्ठ ज्ञान प्राप्त करने के लिए संस्कृत सभीको अवश्य पढ़नी चाहिए। 



अमृतं संस्कृतम्  Sanskrit Class 7 Chapter 13 

👉अमृतं संस्कृतम्  (संस्कृत-भाषा अमृत है )👈

क.👉 विश्वस्य उपलब्धासु भाषासु  संस्कृत भाषा प्राचीनतमा भाषास्ति। भाषेयं अनेकाषां भाषाणां जननी मता। प्रचीनयोः ज्ञान विज्ञानयोः निधिः अस्तां सुरक्षितः। संस्कृतस्य महत्वविषये केनापि कथितम् -'भारतस्य प्रतिष्ठे द्वे संस्कृतं संस्कृतिस्तथा'।

हिन्दी अनुवाद (Hindi Translation)-

संसार की सभी उपलब्ध  भाषाओं  में संस्कृत भाषा सबसे अधिक प्राचीन है। यह भाषा अनेक भाषाओं का माता मानी गई है। प्राचीन ज्ञान विज्ञान का खज़ाना इसमें सुरक्षित है। संस्कृत के महत्त्व के बिषय में किसी के द्वारा कहा गया है -भारत की दो प्रतिष्ठाएँ हैं - संस्कृत और संस्कृति। 

English Translation-

Of all available Languages of the world Sanskrit is the oldest language . This language is considered to be the mother of many languages. In this language the treasure of knowledge and science is preserved. In the context of greatness of Sanskrit it has been said by someone "These two Sanskrit and culture are the honor of India."


ख.👉 इयं भाषा अतीव वैज्ञानिकी। केचन कथयन्ति यत् संस्कृतमेव सङ्गणकस्य कृते सर्वोत्तमा भाषा। अस्याः वाङमयं वेदैः, पुराणैः, नीतिशास्त्रैः चिकित्साशास्त्रादिभिश्च समृद्धमस्ति। कालिदासादीनां विश्वकवीनां काव्यसौन्दर्यम् अनुपमम्। कौटिल्यरचितम् अर्थशास्त्रं जगति प्रसिद्धमस्ति। गणितशास्त्रे शून्यस्य प्रतिपादनं सर्वप्रथमम् आर्यभटः अकरोत्। चिकित्साशास्त्रे चरकसुश्रुतयोः योगदानं विश्वप्रसिद्धम्। संस्कृते यानि अन्यानि शास्त्राणि विद्यन्ते तेषु वास्तुशास्त्रं, रसायनशास्त्रं, खगोलविज्ञानं, ज्योतिषशास्त्रं, विमानशास्त्रम् इत्यादीनि उल्लेखनीयानि। 

हिन्दी अनुवाद (Hindi Translation)-

यह भाषा बहुत वैज्ञानिकी है।  कुछ लोग कहते हैं की संस्कृत ही कंप्यूटर के लिए सर्वश्रेष्ठ भाषा है। इसका साहित्य वेदों से, पुराणों से, नीतिशास्त्रों से और चिकित्साशास्त्र आदि को से सम्पन्न है। कालिदास आदि विश्वकवियों का काव्य-सौन्दर्य अतुलनीय है। चाणक्य द्वारा रचित अर्थशास्त्र संसार में प्रसिद्ध है। गणितशास्त्र में शून्य का प्रयोग सबसे पहले आर्यभट्ट ने किया था। चिकित्साशास्त्र में चरक और सुश्रुत का योगदान विश्वविख्यात है। संस्कृत में जो दूसरे शास्त्र हैं, उनमें वास्तुशास्त्र, रसायनशास्त्र, अन्तरिक्ष विज्ञान, ज्योतिषशात्र और विमान शास्त्र इत्यादि उल्लेखनीय हैं। 

English Translation-

This language is very scientific. Some say that Sanskrit is the appropriate language for computers. Its literature is rich with Vedas, Purans, work of ethics and medical science etc. The beauty of world poets like Kalidas is incomparable. Arthshastra written by Chanakya is famous in the world. First of all the use of zero in Mathematics was made by Bhaskaracharya. The contribution of Charaka and Sushrut in Medical science is world famous. Of the other scriptures in Sanskrit, Architecture, chenistry, sapace science, astronomy and aeronautics are notable. 


ग.👉 संस्कृते विद्यमानाः सूक्तयः अभ्युदयाय प्रेरयन्ति, यथा - सत्यमेव जयते, वसुधैव कुटुम्बकम्, विद्ययाSमृतमश्नुते, योगः कर्मसु कौशलम् इत्यादयः। सर्वभूतेषु आत्मवत् व्यवहारं कर्तुं संस्कृतभाषा सम्यक शिक्षयति। 

हिन्दी अनुवाद (Hindi Translation)-

संस्कृत साहित्य में विद्यमान सूक्तियाँ भौतिक उन्नति के लिए प्रेरित करती हैं।  जैसे -"सत्य की ही सदा विजय होती है","कर्मों में कौशल/निपुणता ही योग है' इत्यादि। सब के प्रति अपने जैसा व्यवहार करने के लिए संस्कृत भाषा अच्छी तरह से शिक्षा देती है। 

English Translation-

The quotes existing in the Sanskrit language inspire us for progress. For example- "Truth alone triumphs", "The entire earth is like a family", "One obtains immortality through knowledge," "Skill/ Perfection in performing actions/ deeds in Yoga" etc. Sanskrit Language guides/ Instructs/ enlightens us properly one should behave toward others as towards one self.


घ.👉 केचन कथयन्ति यत संस्कृतभाषायां केवलं धार्मिकं साहित्यम वर्तते- एषा धारणा समीचीना नास्ति। संस्कृतग्रन्थेषु मानवजीवनाय विविधाः विषयाः समाविष्टाः सन्ति। महापुरुषाणां मतिः, उत्तमजनानां धृतिः सामान्यजनानां जीवनपद्धतिः च वर्णिताः सन्ति। अतः अस्माभिः संस्कृतम् अवश्यमेव पठनीयम। तेन मनुष्यस्य समाजस्य च परिष्कारः भवेत्। 

उक्तञ्च -

अमृतं संस्कृतं मित्र!

सरसं सरलं वचः। 

भाषासु महनीयं यद् 

ज्ञानविज्ञानपोषकम्।।

हिन्दी अनुवाद (Hindi Translation)-

कुछ लोग कहते हैं कि संस्कृत भाषा में केवल धार्मिक साहित्य है -यह सच उचित नहीं है। संस्कृत ग्रंथों में मानव जीवन के लिए विभिन्न विषयों का समावेश है।  महापुरुषों की बुद्धि, सज्जनों का धैर्य और सामान्य मनुष्यों की जीवन प्रणाली वर्णित की गई है। इसलिए हमारे द्वारा संस्कृत अवश्य ही पढ़ने योग्य है अर्थात हमें संस्कृत अवश्य पढ़नी चाहिए। जिससे मानव की और समाज की शुद्धि हो। और कहा गया है -

मित्र संस्कृत अमृत है। सरस और सरल वाणी है। भाषाओं में जो सम्मान के योग्य है और ज्ञान एवं विज्ञान की पोषक है। 

English Translation-

Some say that Sanskrit Language language has only religious literature. This view is not proper. The wisdom of Great-men, patience of gentlemen and life style of ordinary people has been described. Therefore Sanskrit language is definitely worth studying so that there is refinement of human beings and society. And it has been said-

"Friends! Sanskrit is ambrosia. It is a sweet and simple language. It is worthy of honor among language and is a nurturer of the knowledge of arts and sciences i.e. helps to nurture and increase our knowledge of arts and science.


Keywords-

Sanskrit Class 7 Chapter 13  Translations in Hindi/अमृतं संस्कृतम्(Amritam Sanskritam), Sanskrit Class 7 Chapter 13,  Class 7 Sanskrit Chapter 13     

शब्दार्थाः (Word Meanings):-

भाषेयम् -यह भाषा - This language 

मता -मानी गई है -Is accepted

निधिः - खजाना -Treasure

विचार्य - विचार कर - Considering

वाङमयम् - साहित्य -Literature

अनुपमम् - अतुलनीय- Incomparable

जगति - संसार में - In the world

रसायनशास्त्रम् - रसायन शास्त्र -Chemistry

खगोलविज्ञानम् - अन्तरिक्षविज्ञान- Astronomy

धृतिः -धैर्य  - Patience

पोषकम् -समर्थक - Supporter  

NCERT Text Book Hindi Translations 

for

 Class 7  Sanskrit

                                            👇

 Class 7  Sanskrit 

 Links

👉 Class 7  Sanskrit Chapter - 1 

सुभाषितानि 

👉 Class 7  Sanskrit Chapter - 2 

बिलस्य वाणी न कदापि मे श्रुता

👉 Class 7  Sanskrit Chapter - 3 

डिजीभारतम्

👉 Class 7  Sanskrit Chapter - 4 

सदैव पुरतो निधेहि चरणम् 

👉 Class 7  Sanskrit Chapter - 5 

कण्ठकेनैव कण्टकम् 

👉 Class 7  Sanskrit Chapter - 6 

गृहं शून्यं सुतां विना 

👉 Class 7  Sanskrit Chapter - 7 

भारतजनताSहम् 

👉 Class 7  Sanskrit Chapter - 8 

संसारसागरस्य नायकाः

👉 Class 7  Sanskrit Chapter - 9

सप्तभगिन्यः

👉 Class 7  Sanskrit Chapter - 10 

नीतिनवनीतम्

👉 Class 7  Sanskrit Chapter - 11 

सावित्री  बाई फुले

👉 Class 7  Sanskrit Chapter - 12 

कः रक्षति कः रक्षितः

👉 Class 7  Sanskrit Chapter - 13 

क्षितौ राजते भारतस्वर्णभूमिः

👉 Class 7  Sanskrit Chapter - 14 

आर्यभटः 

👉 Class 7  Sanskrit Chapter - 15 

प्रहेलिकाः

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post