प्रार्थना पर संस्कृत श्लोक हिन्दी अर्थ सहित / Prayers Slokas in Sanskrit with Hindi meaning

Prayers Slokas in Sanskrit with meaning


प्रार्थना पर संस्कृत श्लोक हिन्दी अर्थ सहित / Prayers Slokas in Sanskrit with Hindi meaning

वक्र तुंड महाकाय, सूर्य कोटि समप्रभः। 
निर्विघ्नं कुरु मे देव शुभ कार्येषु सर्वदा।।
 
हिंदी अनुवाद -
हे हाथी  के जैसे विशालकाय जिसका तेज सूर्य की सहस्र किरणों के समान हैं। बिना विघ्न के मेरा कार्य पूर्ण हो और सदा ही मेरे लिए शुभ हो ऐसी कामना करते है। 

शुभं करोति कल्याणं आरोग्यं धनसंपदः। 
शत्रुबुद्धिविनाशाय दीपज्योतिर्नमोस्तुते।।

हिंदी अनुवाद -
ऐसे देवता को प्रणाम करती हूँ, जो कल्याण करता है, रोग मुक्त रखता है, धन सम्पदा देता हैं, जो विपरीत बुद्धि का नाश करके मुझे सद मार्ग दिखता हैं,ऐसी दीव्य ज्योति को मेरा परम नमः। 

प्रार्थना पर संस्कृत श्लोक 

आदित्यनमस्कारान ये कुर्वन्ति दिने दिने
 दीर्घ आयुर्बलं वीर्य तेजस तेषां च जायत। 
अकालमृत्युहरणम सर्वव्याधिविनाशं 
सूर्यपादोदकं तीर्थं जठरे धरायाम्यहम्।।

हिंदी अनुवाद -
भगवान सूर्य को नमस्कार जिस तरह वह बड रहे हैं दिन का आरम्भ हो रहा है जिसका तेज, शक्ति को दीर्घ आयु प्राप्त है जिसे मृत्यु पर विजय प्राप्त है, जो सभी की रक्षा करता है ऐसे सूर्य देवता के चरणों में समस्त तीर्थ का सुख है। 

सूर्य संवेदना पुष्पेः, दीप्ति कारुण्यगंधने। 
लब्ध्वा शुभं नववर्षे अस्मिन कुर्यात्सर्वस्य मंगलम्।।

हिंदी अनुवाद -
जिस तरह सूर्य प्रकाश देता है, पुष्प देता है, संवेदना देता है और हमें दया भाव सिखाता है उसी तरह यह नव वर्ष हमें हर पल ज्ञान दे और हमारा हर दिन, हर पल मंगलमय हो। 

 सरस्वती नमस्तुभ्यं, वरदे कामरूपिणी। 
विद्यारम्भं करिष्यामि सिद्धिर्भवतु मे सदा।।

हिंदी अनुवाद -
ज्ञान की देवी माँ सरस्वती  को मेरा नमस्कार, वर दायिनी माँ भगवती को मेरा प्रणाम। अपनी विद्या आरम्भ करने से पूर्व आपका नमन करती हूँ, मुझ पर अपनी सिद्धि की कृपा बनाये रखें। 

या देवी सर्वभूतेशु, शक्तिरूपेण संस्थिता। 
नमस्तस्यै, नमस्तसयै, नमस्तसयै नमो नमः।।

हिंदी अनुवाद -
देवी सभी जगह व्याप्त है  जिसमे सम्पूर्ण जगत की शक्ति निहित है ऐसी माँ भगवती को मेरा प्रणाम, मेरा प्रणाम, मेरा प्रणाम। 

सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके। 
शरण्ये त्रम्ब्कें गौरी नारायणि नमोस्तुते।।

हिंदी अनुवाद -
जो सभी में श्रेष्ठ है, मंगलमय हैं जो भगवान शिव अर्धाग्नी हैं जो सभी की इच्छाओं को पूरा हैं ऐसी माँ भगवती को नमस्कार करती हूँ। 

Prayers Slokas in Sanskrit with meaning 

या देवी स्तुयते नित्यं विबुधैर्वेदपारगैः। 
सा मे वसतु जिह्नारो ब्रह्मरूपा सरस्वती।।

हिंदी अनुवाद -
ज्ञान की देवी माँ सरस्वती जिसकी जिह्वा पर सारे श्लोकों का सार है जो बुद्धि की देवी कही जाती है और जो ब्रह्म देव की पत्नी है ऐसी माँ का वास मेरे अंदर सदैव रहे ऐसी कामना है। 

नमस्तेस्तु महामायें श्रीपीठे सुरपूजिते। 
शंख्चक्ररादाहस्ते महालक्ष्मी नमस्तु ते। 

हिंदी अनुवाद -
माँ लक्ष्मी जो शक्ति की देवी है जो धन की  है  समस्त देवताओ द्वारा पूजी जाती है जिनके हाथो में शंख और चक्र है ऐसी माँ लक्ष्मी को मेरा प्रणाम है। 


निराकारमोङ्करमूलं तुरीयं गिराज्ञानगोतीतमीशं गिरीशं। 
करालं महाकालकालं कृपालं गुणागारसंसारपारं नतोsहम्।

हिंदी अनुवाद -
जिनका कोई आकार नहीं, जो ॐ के मूल हैं, जिनका कोई राज्य नहीं, जो गिरी के वासी हैं,  सभी ज्ञान, शब्द से परे है, जो कि कैलाश के स्वामी हैं, जिनका रूप भयावह हैं, जो की कल के स्वामी हैं, जो उदार एवम दयालु हैं, जो गुणों का खजाना हैं, जो पूरे संसार के परे हैं  सामने मैं नत मस्तक हूँ। 

या कुंदेंदुतुषारहार धवला, या शुभ्र वस्त्रावृता। 
या वीणावरदण्डमण्डितकरा, या श्वेतपद्मासना।।
या ब्रह्माच्युतशंकरप्रभृतिभिर्देवैः सदा वन्दिता। 
सा मां पातु सरस्वती भगवती निःशेष जाड्यापहा।।

हिंदी अनुवाद-
जो  विद्या देवी कुंद के पुष्प, शीतल चन्द्रमा, हिमराशि और मोती के हार की तरह श्वेत वर्ण की  है और जिन्होंने श्वेत वर्ण के वस्त्र धारण किये हुए है, जिनके हाथ में विणा शोभायमान है और जो श्वेत कमल पर विराजित है तथा ब्रह्मा, विष्णु और हमेशा और सभी देवता जिनकी नित्य वंदना करते है वही अज्ञान के अंधकार को दूर करने वाली माँ भगवती हमारी रक्षा करें।
Prayer Slokas in Sanskrit

शुक्लां ब्रह्मविचारसारपरमामाद्यां जगद्व्यापिनीं। 
वीणा-पुस्तक-धारिणीमभयदां जाड्यान्धाकारापाहां।।
हस्ते स्फाटिक मालिकां विदधतीं पद्यासने संस्थिताम्। 
वन्दे तां परमेश्वरीं भगवती बुद्धिप्रदां शारदां।।

हिंदी अनुवाद -
शुक्ल वर्ण  वाली, सम्पूर्ण जगत में व्याप्त, महाशक्ति ब्रह्मस्वरूपीणी, आदि शक्ति परब्रहम के विषय में किये गये विचार एवं चिंतन के सार रूप परम उत्कर्ष को धारण करने वाली, सभी भयों से मुक्त करने वाली, अज्ञान के अन्धकार को मिटाने वाली, हाथो में वीणा, स्फटिक की माला धारण करने वाली और पद्मासन पर विराजित बुद्धि प्रदान करने वाली, सर्वोच्च ऐश्वर्य से अलंकृत, माँ भगवती शारदा को मैं वंदन करती हूँ। 

वर्णानामर्थसंघानां रसानां छन्दसामपि। 
मङ्गलानां च कर्त्तारौ वन्दे वाणीविनायकौ।।

हिंदी अनुवाद -
अक्षरों , अर्थसमूहों, रसों, छन्दों और मंगलोंकी करने वाली सरस्वती जी और गणेश जी की में वन्दना करता हूँ। 

ॐ असतो मा सद्गमय तमसो मा ज्योतिर्गमय, मृत्योर्मा अमृतं गमय। 

 हिंदी अनुवाद -
हे प्रभु! असत्य से सत्य, अन्धकार से प्रकाश और मृत्यु से अमरता की ओर मेरी गति हो।         


Prayers Slokas in Sanskrit with meaning, Prayer Slokas in Sanskrit ,  प्रार्थना पर संस्कृत श्लोक, प्रार्थना पर संस्कृत श्लोक हिन्दी अर्थ सहित

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post