विद्या पर संस्कृत श्लोक हिन्दी अर्थ सहित  / Sanskrit slokas  on Vidya

Sanskrit slokas on Vidya

Sanskrit slokas on Education with Hindi Meaning / विद्या पर संस्कृत में श्लोक अर्थ सहित/ विद्या पर संस्कृत श्लोक हिन्दी अर्थ सहित  / Sanskrit slokas  on Vidya

संस्कृत श्लोक (Sanskrit Slokas)- 

सुखार्थिनः कुतोविद्या नास्ति विद्यार्थिनः सुखम्। 

सुखार्थी वा त्यजेत विद्यां विद्यार्थी वा त्यजेत सुखम्।।

हिंदी अनुवाद -

जिसे सुख की अभिलाषा हो (कष्ट उठाना न हो ) उसे विद्या कहाँ से ? और विद्यार्थी को सुख कहाँ से ? सुख की ईच्छा रखनेवाले को विद्या की आशा छोडनी चाहिए, और विद्यार्थी को सुख की। 

संस्कृत श्लोक (Sanskrit Slokas)- 

न चोरहार्यं न च राजहार्यंन भ्रातृभाज्यं न च भारकारी। 

व्यये कृते वर्धते एव नित्यं विद्याधनं सर्वधन प्रधानम्।।

हिंदी अनुवाद -

विद्यारुपी धन को कोई चुरा नहीं सकता, राजा ले नहीं सकता, भाइयों में उसका भाग नहीं होता, उसका भार नहीं लगता, खर्च करने से बढता है। सचमुच, विद्यारूप धन सर्वश्रेष्ठ है। 

विद्या पर संस्कृत श्लोक

संस्कृत श्लोक (Sanskrit Slokas)- 

नास्ति विद्यासमो बन्धुर्नास्ति विद्यासमः सुहृत। 

नास्ति विद्यासमं वित्तं नास्ति विद्यासमं सुखम्।।

हिंदी अनुवाद -

विद्या जैसा बंधु नहीं, विद्या जैसा मित्र नहीं, विद्या जैसा अन्य कोई धन या सुख नहीं। 

संस्कृत श्लोक (Sanskrit Slokas)- 

ज्ञातिभिर्वण्टयते नैव चोरेणापि न नियते। 

दाने नैव क्षयं याति विद्यारत्नं महाधनम्।।

हिंदी अनुवाद -

यह विद्यारुपी रत्न महान धन है, जिसका वितरण ज्ञातिजनों द्वारा हो नहीं सकता, जिसे चोर ले जा नहीं सकते, और जिसका दान करने से क्षय नहीं होता। 

विद्या पर संस्कृत श्लोक हिन्दी अर्थ सहित

संस्कृत श्लोक (Sanskrit Slokas)- 

सर्व द्रव्येषु विद्यैव द्रव्यमाहुरनुत्तमम्। 

अहार्यत्वादनर्ध्यत्वादक्षयत्वाच्च सर्वदा।।

हिंदी अनुवाद -

सब द्रव्यों में विद्यारुपी द्रव्य सर्वोत्तम है, क्योंकि वह किसी से हरा नहीं जा सकता; उसका मूल्य नहीं हो सकता, और उसका कभी नाश नहीं होता। 

संस्कृत श्लोक (Sanskrit Slokas)- 

विद्या नाम नरस्य रूपमधिकं प्रच्छन्नगुप्तं धनं विद्या 

भोगकरी यशः सुखकरी विद्या गुरुणां गुरुः। 

विद्या बन्धुजनो विदेशगमने विद्या परं दैवतं विद्या 

राजसु पूज्यते न ही धनं विद्याविहीनः पशुः।।

हिंदी अनुवाद -

विद्या इन्सान का विशिष्ट रूप है, गुप्त धन है।  वह भोग देनेवाली, यशदात्री, और सुखकारक है। विद्या गुरुओं का गुरु है,  विदेश में वह इंसान की बंधू है।  विद्या बडी देवता है ; राजाओ में विद्या की पूजा होती है, धन की नहीं।  इसलिए विद्याविहीन पशु हि है। 

Sanskrit slokas on education with meaning in Hindi 

संस्कृत श्लोक (Sanskrit Slokas)- 

अलसस्य कुतो विद्या अविद्यस्य कुतो धनम्। 

अधनस्य कुतो मित्रममित्रस्य कुतः सुखम्।।

हिंदी अनुवाद- 

आलसी इन्सान को विद्या कहाँ? विद्याविहीन को धन कहाँ ? धनविहीन को मित्र कहाँ ? और मित्रविहीन को सुख कहाँ ?

संस्कृत श्लोक (Sanskrit Slokas)- 

रूप यौवनसम्पन्ना विशाल  कुलसंभवाः। 

विद्याहीना न शोभन्ते निर्गन्धा इव किंशुकाः।।

हिंदी अनुवाद -

रुपसंपन्न, यौवनसंपन्न, और चाहे विशाल कुल में पैदा क्यों न हुए हों, पर जो विद्याहीन हों, तो वे सुगंधरहित केसुडे के फूल की भाँति शोभा नहीं देते। 

संस्कृत श्लोक (Sanskrit Slokas)- 

विद्याभ्यास स्तपो ज्ञानमिन्द्रियाणां च संयमः। 

अहिंसा गुरुसेवा च निःश्रेयस्करं परम्। 

हिंदी अनुवाद -

विद्याभ्यास, तप, ज्ञान, इंद्रिय-संयम, अहिंसा और गुरुसेवा - ये परम कल्याणकारक हैं। 

संस्कृत श्लोक (Sanskrit Slokas)- 

विद्या वितर्को विज्ञानं स्मृतिः तत्परता क्रिया। 

यस्यैते षडगुणस्तस्य नासाध्यमतिवर्तते।।

हिंदी अनुवाद -

विद्या, तर्कशक्ति, विज्ञान, स्मृतिशक्ति, तत्परता, और कार्यशीलता, ये छे जिसके पास हैं, उसके लिए कुछ भी असाध्य नहीं। 

शिक्षा पर संस्कृत श्लोक

संस्कृत श्लोक (Sanskrit Slokas)- 

गीती शीघ्री शिरः कम्पी तथा लिखित पाठकः। 

अनर्थज्ञोsल्पकण्ठश्च षडेते पाठकाधमाः।।

हिंदी अनुवाद -

गाकर पढना, शीघ्रता से पढना, पढते हुए सिर हिलाना, लिखा हुआ पढ जाना, अर्थ न जानकर पढना, और धीमा आवाज होना ये छे पाठक के दोष हैं। 

संस्कृत श्लोक (Sanskrit Slokas)- 

विद्याविनयोपेतो हरति न चेतांसि कस्य मनुजस्य। 

कांचनमणिसंयोगो नो जनयति कस्य लोचनानन्दम्।।

हिंदी अनुवाद -

विद्यावान और विनयी पुरुष किस मनुष्य का चित्त हरण नहीं करता ? सुवर्ण और मणि का संयोग किसकी आँखों को सुख नहीं देता?

संस्कृत श्लोक (Sanskrit Slokas)- 

द्यूतं पुस्तकवाद्ये च नाटकेषु च सक्तिता। 

स्त्रियस्तन्द्रा च निद्रा च विद्याविघ्नकराणि षट।

हिंदी अनुवाद -

जुआवाद्य, नाट्य में आसक्ति, स्त्री या पुरुष , तंद्रा, और निद्रा - ये छे विद्या में विघ्नरूप होते हैं। 

    

Sanskrit shlok with meaning, Sanskrit slokas on education with meaning, Sanskrit slokas on education with meaning Hindi, शिक्षा पर संस्कृत श्लोक, विद्या पर संस्कृत में श्लोक अर्थ सहित

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post